आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को जगन्नाथ पुरी में यह रथ यात्रा निकलती है। इस रथ यात्रा में जगन्नाथ जी का रथ, बलभद्र जी का रथ एवं सुभद्रा का रथ शामिल होता है। जगन्नाथजी का रथ 45 फुट ऊँचा और 35 फुट लम्बा तथा 35 फुट चौड़ा होता है। बलभद्र जी का रथ 44 फुट और सुभद्रा का रथ 43 फुट ऊँचा होता है। जगन्नाथजी के रथ में 16 पहिये तथा बलभद्र जी एवं सुभद्रा के रथ में 12-12 पहिये होते हैं। ये रथ प्रतिवर्ष नए बनाए जाते हैं। इन रथों को मनुष्य खींचते हैं। मंदिर के सिंह द्वार पर बैठकर भगवान जनकपुरी की ओर रथ यात्रा करते हैं। जनकपुरी पहुँचकर तीन दिन भगवान वहाँ ठहरते हैं। वहाँ उनकी भेंट लक्ष्मी जी से होती है। इसके बाद भगवान पुनः जगन्नाथ पुरी लौट आते हैं ।

इस रथ यात्रा को देखने के लिए देश के कोने-कोने से यात्री आते हैं। इस मंदिर की प्रतिमाओं को वर्ष में एक बार इस दिन मंदिर से बाहर निकाला जाता है।

Comments

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी