कार्तिकेय जी की आरती
कार्तिकेय जी के भजन
कार्तिकेय जी के प्रसिद्ध मंदिर
-
तिरुवल्लूर, तमिलनाडु अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर, तिरुत्तणि भगवान मुरुगन (सुब्रमण्य स्वामी), देवी वल्ली और देवयानी
-
लोअर सियांग, अरुणाचल प्रदेश मालिनीथान, लिकाबाली देवी मालिनी (पार्वती/दुर्गा स्वरूप में पूजित); स्थल पर इंद्र, सूर्य, कार्तिकेय, गणेश व नंदी की मूर्तियाँ
-
मदुरै, तमिलनाडु अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर, तिरुप्परंकुंद्रम भगवान मुरुगन (सुब्रमण्य स्वामी) और देवी देवयानी; साथ में शिव (परंगिरिनाथर), विष्णु, दुर्गा और विनायक
-
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दिल्ली उत्तर स्वामीमलै मंदिर (मलै मंदिर), आर.के. पुरम, दिल्ली श्री स्वामीनाथ स्वामी (भगवान मुरुगन / कार्तिकेय)
-
कुरुक्षेत्र, हरियाणा कार्तिकेय मंदिर, पिहोवा भगवान कार्तिकेय (स्कंद) – ब्रह्मचारी स्वरूप
-
बेंगलुरु ग्रामीण, कर्नाटक घाटी सुब्रह्मण्य मंदिर, दोड्डबल्लापुर भगवान सुब्रह्मण्य (कार्तिकेय) सर्प रूप में, पीछे की ओर भगवान नरसिंह
-
Mangalore, कर्नाटक कुक्के श्री सुब्रह्मण्य मंदिर भगवान सुब्रह्मण्य (कार्तिकेय), नागराज वासुकी के साथ
-
पुणे, महाराष्ट्र पर्वती के मंदिर (देवदेवेश्वर मंदिर), पुणे भगवान शिव और देवी पार्वती (देवदेवेश्वर); कार्तिकेय, विष्णु, विट्ठल, राम
भगवान कार्तिकेय – परिचय
कार्तिकेय या मुरुगन (तमिल: முருகன்), एक लोकप्रिय हिन्दु देव हैं और इनके अधिकतर भक्त तमिल हिन्दू हैं। इनकी पूजा मुख्यत: भारत के दक्षिणी राज्यों और विशेषकर तमिल नाडु में की जाती है इसके अतिरिक्त विश्व में जहाँ कहीं भी तमिल निवासी/प्रवासी रहते हैं जैसे कि श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर आदि में भी यह पूजे जाते हैं। इनके छ: सबसे प्रसिद्ध मंदिर तमिल नाडु में स्थित हैं। तमिल इन्हें तमिल कडवुल यानि कि तमिलों के देवता कह कर संबोधित करते हैं। यह भारत के तमिल नाडु राज्य के रक्षक देव भी हैं। ये भगवान शिव और माता पार्वती के सबसे बड़े पुत्र हैं । इनके छोटे भाई बहन हैं देवी अशोकसुन्दरी , भगवान अय्यपा , देवी ज्योति , देवी मनसा और भगवान गणेश हैं। इनकी दो पत्नियां हैं जिनके नाम हैं देवसेना और वल्ली । देवसेना देवराज इंद्र की पुत्री हैं जिन्हें छठी माता के नाम से भी जाना जाता है। वल्ली एक आदिवासी राजा की पुत्री हैं ।
कार्तिकेय जी भगवान शिव और भगवती पार्वती के पुत्र हैं । ऋषि जरत्कारू और राजा नहुष के बहनोई हैं और जरत्कारू और इनकी छोटी बहन मनसा देवी के पुत्र महर्षि आस्तिक के मामा ।
भगवान कार्तिकेय छ: बालकों के रूप में जन्मे थे तथा इनकी देखभाल कृतिका (सप्त ऋषि की पत्निया) ने की थी, इसीलिए उन्हें कार्तिकेय धातृ भी कहते हैं।