मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक शुक्ल पंचमी

भक्तिरस – BhaktiRas

पापमोचनी एकादशी 2027

Papmochini Ekadashi 2027 Date, Muhurat & Puja Vidhi

चैत्र मास चैत्र कृष्ण एकादशी अपडेट:
अप्रैल
2
2027

पापमोचनी एकादशी कब है?

139 दिन बाकी

अगले वर्ष:

पापमोचनी एकादशी 2027 शुभ मुहूर्त जयपुर, राजस्थान

पारण का समय
3 अप्रैल, 06:16 – 04:27

समय जयपुर, राजस्थान (IST) के सूर्योदय पर आधारित हैं – दृक् गणना, लाहिरी अयनांश। आपके शहर में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है। कुछ पंचांगों में तिथि को लेकर एक दिन का अंतर संभव है। विवाह, गृह प्रवेश जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए स्थानीय पंडित से मुहूर्त की पुष्टि करें।

पापमोचनी एकादशी

चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी पापमोचनी एकादशी के रूप में मनायी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है ।

कथा : प्राचीन समय में चित्ररथ नामक एक रमणीक वन था। इस वन में देवराज इन्द्र गन्धर्व कन्याओं तथा देवताओं सहित स्वच्छन्द विहार करते थे। मेधावी नामक ऋषि भी वहाँ पर तपस्या कर रहे थे। ऋषि शिव उपासक तथा अप्सराएँ शिव द्रोहिणी अनंग दासी (अनुचरी) थी। एक बार कामदेव ने मुनि का तप भंग करने के लिए उनके पास मंजुघोषा नामक अप्सरा को भेजा। युवावस्था वाले मुनि अप्सरा के हाव भाव, नृत्य, गीत तथा कटाक्षों पर काम मोहित हो गये। रति-क्रीड़ा करते हुए 57 वर्ष व्यतीत हो गये। एक दिन मंजुघोषा ने देवलोक जाने की आज्ञा माँगी। आज्ञा माँगने पर मुनि के कानों पर चींटी सी दौड़ी। उन्हें आत्मज्ञान हुआ कि मुझे रसातल में पहुँचाने का एकमात्र कारण अप्सरा मंजुघोषा ही है। उन्होंने मंजुघोषा को पिशाचनी होने का श्राप दे डाला। श्राप सुनकर मंजुघोषा ने काँपते हुए मुक्ति का उपाय पूछा। तब मुनि ने पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने को कहा। वह मुक्ति का उपाय बताकर पिता च्यवन के आश्रम में चले गये। श्राप की बात सुनकर च्यवन ऋषि ने पुत्र की घोर निन्दा की तथा उन्हें पाप मोचनी चैत्र कृष्ण एकादशी का व्रत करने की आज्ञा दी। व्रत के प्रभाव से मंजुघोष अप्सरा पिशाचनी देह से मुक्त होकर देवलोक चली गई। 

पापमोचनी एकादशी कब है? आने वाले वर्षों की तिथियाँ

वर्षतिथिदिन
पापमोचनी एकादशी 2027शुक्रवार
पापमोचनी एकादशी 2028मंगलवार
पापमोचनी एकादशी 2029शनिवार
पापमोचनी एकादशी 2030शुक्रवार

परिवार और दोस्तों को बताएँ

WhatsApp Facebook