मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी

भक्तिरस – BhaktiRas

कोई शिष्य गुरु चरणों में जब शिष्य झुकता है

Koi Shishay Guru Charnon Mai Shish Jukaata Hai – Lyrics in Hindi

गुरुदेव अपडेट:

कोई शिष्य गुरु चरणों में जब शिष्य झुकता है भजन के लिरिक्स

कोई शिष्य गुरु चरणों में जब शिष्य झुकता है,
परमात्मा खुद आकर आशीष लुटाता है।

गुरु चरणों में पूजन का कोई थाल सजाता है,
परमात्मा खुद आकर तब दीप जलाता है।

कोई भाव भरे शब्दों से जब गुरु को रिझाता है,
परमात्मा खुद आकर उसे गले लगाता है।

कोई बालक बन चरणों में जब बिनती सुनाता है,
परमात्मा खुद आकर गोदी में बिठाता है।

गुरु चरणों में अश्कों के कोई मोती लुटाता है,
परमात्मा खुद आकर पलकों पे बिठाता है।

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें