मुख्य सामग्री पर जाएँ

मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी

भक्तिरस – BhaktiRas

आषाढ़ पूर्णिमा 2027

Ashadha Purnima 2027 Date, Muhurat & Puja Vidhi

आषाढ़ मास अपडेट:
जुलाई
18
2027

आषाढ़ पूर्णिमा कब है?

231 दिन बाकी

अगले वर्ष:

आषाढ़ पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर की सबसे पवित्र पूर्णिमाओं में से एक है। इसी दिन गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा मनाई जाती है, कोकिला व्रत रखा जाता है और साधु-संतों के चातुर्मास का वास शुरू होता है।

आषाढ़ पूर्णिमा कब है

यह पूर्णिमा आम तौर पर जुलाई में आती है, देवशयनी एकादशी के चार दिन बाद। उत्तर भारत के पूर्णिमांत पंचांग में इसके अगले दिन से सावन का महीना शुरू हो जाता है और कांवड़ यात्रा आरंभ होती है। तारीख ऊपर तालिका में देखें।

इस दिन के पर्व

  • गुरु पूर्णिमा: महर्षि वेदव्यास की जयंती और गुरु के प्रति कृतज्ञता का दिन। शिष्य गुरु के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेते हैं।
  • व्यास पूजा: संन्यासी इस दिन व्यास पूजा करके चातुर्मास्य व्रत का संकल्प लेते हैं और अगले चार महीने एक ही स्थान पर रहते हैं।
  • कोकिला व्रत: माता सती के कोयल रूप की कथा से जुड़ा यह व्रत सुहागिन महिलाएँ अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं।
  • गौरी व्रत का समापन: गुजरात में कुंवारी लड़कियों का पाँच दिन का गौरी व्रत इसी दिन पूरा होता है।
  • बौद्ध परंपरा: मान्यता है कि भगवान बुद्ध ने सारनाथ में अपना पहला उपदेश आषाढ़ पूर्णिमा को दिया था, इसलिए बौद्ध इसे धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के रूप में मनाते हैं।

पूर्णिमा का व्रत और पूजा

  • सुबह किसी पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • भगवान विष्णु और वेदव्यास जी की पूजा करें। अपने गुरु का स्मरण करके उन्हें प्रणाम करें।
  • शाम को सत्यनारायण कथा सुनें और चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • ज़रूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान करें।

आषाढ़ पूर्णिमा से जुड़े सवाल

क्या आषाढ़ पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा एक ही दिन हैं? हाँ। आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का नाम है और गुरु पूर्णिमा इस दिन मनाया जाने वाला पर्व।

सावन कब से शुरू होता है? उत्तर भारत में आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से। महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत में अमांत पंचांग के कारण श्रावण लगभग पंद्रह दिन बाद अमावस्या के अगले दिन से शुरू होता है।

त्योहार आप कैसे मनाते हैं?

अधिकतम 3 विकल्प चुनें

आषाढ़ पूर्णिमा कब है? आने वाले वर्षों की तिथियाँ

वर्ष तिथि दिन
आषाढ़ पूर्णिमा 2027 रविवार
आषाढ़ पूर्णिमा 2028 गुरूवार
आषाढ़ पूर्णिमा 2029 बुधवार
आषाढ़ पूर्णिमा 2030 सोमवार

परिवार और दोस्तों को बताएँ

WhatsApp Facebook