बेसहारा हूं दे दो सहारा

बेसहारा हूं दे दो सहारा,
तुम्हारे चरणों में हो गुजारा…..

माता गौरा के हो तुम दुलारे,
हो भोले की आंखों के तारे,
मुझ को भी बना लो प्यारा,
तुम्हारे चरणों में हो गुजारा,
बेसहारा हूं दे दो सहारा……

रिद्धि सिद्धि के दाता तुम हो,
विघ्न विनाशक विधाता तुम हो,
हरो कष्ट मेरे भी तारण हारा,
तुम्हारे चरणों में हो गुजारा,
बेसहारा हूं दे दो सहारा……

काज सबके करते तुम पूर्ण,
सकल मनोरथ करते सम्पूर्ण,
रूप निराला सबसे प्यारा,
तुम्हारे चरणों में हो गुजारा,
बेसहारा हूं दे दो सहारा……

प्रथम होती तुम्हारी पूजा,
तत होवे काम कोई दूजा,
बहे सरस भक्ति धारा,
तुम्हारे चरणों में हो गुजारा,
बेसहारा हूं दे दो सहारा,
राजीव को दे दो सहारा,
तुम्हारे चरणों में हो गुजारा…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा

संग्रह