गौरीसुत गणराज गजानन

गौरीसुत गणराज गजानन,
विघ्नहरण मंगलकारी,
जो नर तुमको प्रथम मनावै,
जो नर तुमको प्रथम मनावै,
दुविधा मिट जाए सारी,
गौरीसुत गणराज गजानन…..

प्रथम पूजनीय तू है बाबा तेरा,
सबसे पहले ध्यान किया,
बाधाओं से मुक्ति पाने,
तेरा ही आवहान किया,
आओ सवारों काज हमारे
बल बुद्धि के भंडारी,
गौरीसुत गणराज गजानन……

शिव शंकर के लाल पधारो,
आज हमारे कीर्तन में,
आकर पूरी कर देना प्रभु
जो भी आशा है मन में,
तेरे स्वागत की कर ली है
हमने सारी तैयारी,
गौरीसुत गणराज गजानन……

रिद्धि सिद्धि को भी संग में लाना,
गौरीपुत्र गणेश मेरे,
भर देना भण्डार हमारे,
बिगड़े काम बने मेरे,
रखना हरी भरी प्रभु तुम हरदम,
भक्तों की ये फुलवारी,
गौरीसुत गणराज गजानन……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा
पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ

संग्रह