मुख्य सामग्री पर जाएँ

मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी

भक्तिरस – BhaktiRas

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा

Aisa Kya Kam Kiya Humne Tera – Lyrics in Hindi

गुरुदेव अपडेट:

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा भजन के लिरिक्स

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा
जो मेरा हाथ तूने थाम लिया
मेरी जिंदगी ही बदल दी तूने
क्या ज़रा सा मैन तेरा नाम लिया
ऐसा क्या काम किया हमने तेरा
जो मेरा हाथ तूने थाम लिया

इस जमाने में मै अकेला था
तेरी माया के रंग में खेला था
तेरी माया ना सताये उसको
जिसको अपना तू ने मान लिया
मेरी जिंदगी ही————————-

इस जमाने में कौन अपना है
इसे बस वक़्त ही बताता है
वक़्त वक़्त पर तूने मेरा साथ दिया
क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम लिया
मेरी हर खुशी —————————-

दीन दुखियों का तू सहारा है
डूबती नाव का किनारा है
तेरी एक नज़र जिसपे पड़ जाए
फिर कभी भी उसे रोने ना दिया
मेरी जिंदगी ही —————————-

इतना कौन करता है किसी के लिए
जितना तूने कर दिया है मेरे लिए
मेरी हर खुशी का इन्तजाम किया
क्या ज़रा सा मैंने तेरे नाम लिया
मेरी जिंदगी ही————————
ऐसा क्या काम किया हमने तेरा
जो मेरा हाथ तूने थाम लिया
मेरी जिंदगी ही बदल दी तुमने
क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम लिया
मेरी हर खुशी ———————-

यह भी पढ़ें: श्री सतगुरु चालीसा | आरती श्री गुरुदेव की गाउँ | कोई जाए मथुरा काशी कोई वृंदावन जाए

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें