कन्हैया ताले तोड़ आया

मथुरा से गोकुल में ,-2
इक चोर आया ,कन्हैया ताले तोड़ आया -2

नंद बाबा के घर में आया,वासुदेव देवकी का जाया -2
ऐसे लल्ला को देखते ही,भक्तों का मन हर्षाया ,
कहलाया नंदनंदन ,करते हैं ,सब वंदन ,
ले अवतार आया ,कन्हैया ताले तोड़ आया।
इक चोर आया ,कन्हैया…..

राधे का मीत कन्हाई है ,सुन बंसी दौड़ी आयी है -2
उसने कहा सुन राधे रानी क्यूँ ,अपनी प्रीत भुलाई है ,
पक्का है, वादे से ,मिलने को ,राधे से ,
यमुना से पार आया ,कन्हैया ताले तोड़ आया।
इक चोर आया ,कन्हैया…..

गोकुल मथुरा और वृन्दावन ,इनकी मिट्टी समझो चन्दन-2
इस दास की विनती है ,अब लाज राख लो हे भगवन ,
माथे पे ,मैं लगाने ,किस्मत को,चमकाने ,
तेरे द्वार आया ,कन्हैया ताले तोड़ आया।
इक चोर आया ,कन्हैया….. ।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा
पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस

संग्रह