मन बस गयो नन्दकिशोर

मन बस गयो नन्दकिशोर

मन बस गयो नन्दकिशोर,
अब जाना नहीं कहीं और,
बसालो वृन्दावन में, बसालो वृन्दावन में ।।

सौंप दिया अब जीवन तोहे,
राखो जेहि विधि रखना मोहे।
तेरे दर पे पड़ी हूँ सब छोर, अब जाना नहीं कहीं और ।।
बसालो….

मोहे वृन्दावन की धूल बनालो,
कालिन्दी का कूल बनालो ।
मैं तो नाचूँगी बनकर मोर, अब जाना नहीं कहीं और ।।
बसालो….

चाकर बन तेरी सेवा करुँगी,
मधुकरी मांग कलेवा करुँगी।
तेरे दर्श करुँगी उठ भोर, अब जाना नहीं कहीं और ।।
बसालो….

अर्ज मेरी मंजूर ये करना,
वृन्दावन से दूर ना करना ।
कहे “मधुप हरि जी” कर जोड़, अब जाना नहीं कहीं और ।।
बसालो…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह