झूठी दुनिया से मन को हटाले,
ध्यान मैया जी के चरणों में लगाले,
नसीबा तेरा जाग जाएगा,
नसीबा तेरा जाग जाएगा…..

सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,
मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का ||

रहोगे दूर चरणों से तो खोना ही खोना,
वह पीतल ही पीतल है यहाँ सोना ही सोना है,
नसीबा जगाना है तो माँ के चरणों की शरण में आओ,
और बोलो जय माता दी,
झूठे संसार का तो चलन अनोखा है,
पग पग मिले यहाँ धोखा ही धोखा है,
पग पग मिले यहाँ धोखा ही धोखा है,
मान जाएगी तू मैया को मनाले,
ज्योत माँ की तू प्रेम से जगा ले,
नसीबा तेरा जाग जाएगा,
लख्या नसीबा तेरा जाग जाएगा…..

सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,
मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का ||

माल तेरे पास है तो माल तेरा खायेंगे,
हुआ जो ख़तम तो नजर नही आयेंगे,
हुआ जो ख़तम तो नजर नही आयेंगे,
महामाई को तू अपना बना ले,
प्यार माँ का अनूठा है तू पाले,
नसीबा तेरा जाग जाएगा,
ओये भक्ता नसीबा तेरा जाग जाएगा…..

सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,
मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का ||

शेरावाली मैया मेरी ममता की खान है,
भक्तो को प्यार देती बड़ी ही महान है,
भक्तो को प्यार देती बड़ी ही महान है,
हाथ इनका तू सर पे धरा ले,
काम फिर चाहे कुछ भी करा ले,
नसीबा तेरा जाग जाएगा,
ओये लख्या नसीबा तेरा जाग जाएगा……

सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,
मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का ||

श्यामसुन्दर मैया तेरे चरणों का दीवाना है,
सारा जग झूठा सच्चा तेरा माँ ठिकाना है,
सारा जग झूठा सच्चा तेरा माँ ठिकाना है,
मातृदत लो चरणों में लगा ले,
लख्खा बिगड़ी हुई को बनाले,
नसीबा तेरा जाग जाएगा,
ओये लख्या नसीबा तेरा जाग जाएगा…..

सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,
मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह