मां फूलो की फुलवारी,मां ममता की क्यारी,
मां पर मैं जाऊं वारी, मेरी मां को बलिहारी,
मां ही दया का है दरिया,
जग घूमिया मां जैसा न कोई जग घूमिया मां जैसा न कोई,
सारी दुनियां में मां जैसा न कोई…..

मां ही तो है मंदिर म्हारो, मां ही भगवान है,
मां के चरणो में म्हारो, जन्नत जहान है,
मां मेरे रब की रहमतों का दान है,
मां में ही दिखते मुझको सारे भगवान है,
मां प्यार की नदिया है, एक पल सौ सदियां है,
मां ममता की डलिया है, मां कमल की कलियां है,
मां ही दया का है दरिया, जग घूमियां मां जैसा न कोई,
सारी दुनियां में मां जैसा न कोई…..

सुबह शाम मां की सेवा, तीर्थ समान है,
गंगा की लहरे मां ही यमुना स्नान है,
सात सुरों की सरगम रागों का गान है,
हिमालय से ऊंची मां की दुवाओ का दान है,
तेरे सीने से लिपट जाऊं, छोटा बच्चा बन जाऊं,
तू लोरी सुनाए मुझे, तेरी गोद में सो जाऊं,
मां ही दया का है दरिया,जग घूमियां मां जैसा न कोई।
मां ही दया का है दरिया, जग घूमियां मां जैसा न कोई,
सारी दुनियां में मां जैसा न कोई…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह