मां ममता की मूर्ति मां ममता मां प्यार।
मां के बंधन से बंधा, ये सारा संसार।।

अम्बे मैया के दीवाने दो नैन,दरस बिन जिया ना लगे
जिया ना लगे हो रामा जिया ना लगे।
अम्बे मैया के दीवाने दो…

(1) प्यासी प्यासी अंखियां है,प्यासी है नजरिया।
छोड़ कहां जाऊं अम्बे मैया की दुवरिया।।
सारी दुनियां में मिले न कहीं चैन,दरस बिन जिया ना लगे।
अम्बे मैया के दीवाने दो…

(2) पल में बनाती मैया,पल में मिटाती।
धूप छांव जैसी माया समझ न आती।
धरती अम्बर चंदा तारे तेरी देन,दरस बिन जिया ना लगे।
अम्बे मैया के दीवाने दो…

(3)भूले न भुलाए भोली भाली सी सुरतिया।
मैया तेरे दर पे बीते हमरी उमरियां।।
छलके गीतों की गंगा दिन रैन,दरस बिन जिया ना लगे।
जिया ना लगे हो रामा जिया ना लगे।।
अम्बे मैया के दीवाने दो नैन,दरस बिन जिया ना लगे।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह