आरती लाल मैया जी की

आरती लाल मैया जी तेरी गाऊं ,
निशिदिन प्रेम की ज्योत जगाकर ,मुख से जय जयकार बुलाऊं।।
छिन्नमस्तिका अवतार तुम्हारा ,चिंतपूर्णी है रूप साकारा ,
इसी रूप का ध्यान लगाऊं -आरती लाल मैया….
लाल भवन की लाल भवानी ,संतों भगतों की महारानी ,
जग जननी बलिहारी जाऊं -आरती लाल मैया….
सिद्ध पीठ तेरा लाल द्वारा ,सब जग से लगता है न्यारा ,
सब देवन के दर्शन पाऊं -आरती लाल मैया….
आरती वंदन दरस तुम्हारा ,करदे जीवन में उजियारा ,
निशिदिन तेरी महिमा गाऊं -आरती लाल मैया….
जो जन प्रेम से आरती गावे ,दास “मधुप” सुख सम्पति पावे ,
चरण कमल नित शीश नवाऊं -आरती लाल मैया….

( लाल पवन ‘च’ निवास करन वाली माता जी तवाड़ी सदा ही जय )
( जयकारा चिंतपूर्णी माई दा ,बोल साचे दरवार की जय )
( जयकारा मैया लाल भवानी दा ,बोल साचे दरवार की जय )

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह