तेरे दर पे माँ आना मेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है………

मैंने मन को तो मंदिर बना ही लिया,
उसमे आसन लगाना तेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है……

मैंने दीपक में बाती लगा तो दी है,
उसमे ज्योति जलाना तेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है……

मैंने चरणों में शीश झुका ही लिया,
इस शीश को उठाया तेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है……

मैंने राहों में कांटे बिछा तो दिए,
इन काँटों से बचाना तेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है……

मैंने तुझको तो अपना बना ही लिया,
मुझे अपना बनाना तेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह