कैसी बैठी री गुफा में मेरी शेरावाली मैया….

तातो तातो पानी मैया गडुला संजोय,
अरी तू नहा ले री गुफा में, मेरी शेरावाली मैया,
कैसी बैठी री गुफा में मेरी शेरावाली मैया….

लाल लाल चोला मैया गोटा किनारी,
अरी तुम पहनो री गुफा में, मेरी शेरावाली मैया,
कैसी बैठी री गुफा में मेरी शेरावाली मैया….

घिसे घिसे चंदन मैया भरी री कटोरी,
तिलक लगा ले ली गुफा में, मेरी शेरावाली मैया,
कैसी बैठी री गुफा में मेरी शेरावाली मैया….

गोरी गोरी बईया मैया हरी हरी चूड़ियां,
अरी तुम पहनो री गुफा में, मेरी शेरावाली मैया,
कैसी बैठी री गुफा में मेरी शेरावाली मैया….

पान सुपारी मैया ध्वजा नारियल,
भेंट चढ़ाऊं री गुफा में, मेरी शेरावाली मैया,
कैसी बैठी री गुफा में मेरी शेरावाली मैया….

हलवा पूरी मैया सब रस मेवा,
भोग लगाओ री गुफा में, मेरी शेरावाली मैया,
कैसी बैठी री गुफा में मेरी शेरावाली मैया….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा
पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ

संग्रह