गणराज मेरे घर आ जाना भजन के लिरिक्स
गणराज मेरे घर आ जाना,
मेरे बिगड़े भाग्य बना जाना,
मेरे बिगड़े भाग्य बना जाना,
गणराज मेरे घर आ जाना…..
तेरी राह में पलक बिछाऊँगी,
और भवन सजाऊँ फूलों से,
गौरी के लाला आ जाना, मेरे बिगड़े भाग्य बना जाना…..
तेरा मुखड़ा सुंदर सलोना है,
मेरें मन ने तुझे बस जाना है ,
भोले के दुलारे आ जाना,
मेरे बिगड़े भाग्य बना जाना……
चंदन चौकी पे बिठाऊँगी ,
मोदक का भोग लगाऊँगी,
मेरे देव प्रभु तुम आ जाना,
मेरे बिगड़े भाग्य बना जाना……
यह भी पढ़ें: भगवान गणेश के 108 नाम | श्री गणेश चालीसा | श्री गणेशजी की आरती | गणपति तुझे मनाऊं
स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit