मुख्य सामग्री पर जाएँ

मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी

भक्तिरस – BhaktiRas

जीत जायेंगे हम डर की क्या बात है

Jeet Jayenge Hum Dar Ki Kya Baat Hai – Lyrics in Hindi & English

कृष्ण जी अपडेट:

जीत जायेंगे हम डर की क्या बात है भजन के लिरिक्स

जीत जायेंगे हम,
डर की क्या बात है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

जीवन की बाजी का,
बाजीगर मेरा सांवरा,
हारने देगा ना मुझको,
दिल में ये विश्वास भरा,
इनके रहते चिंता मैं करूँ,
मुमकीन ही नहीं,
ये जो बोले दिन तो दिन,
ये जो बोले दिन तो दिन,
ये जो बोले रात है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

दिल की वसीयत लिख दी है,
मेने इनके नाम पर,
एक भरोसा मुझको है,
केवल मेरे श्याम पर,
इसपे कब्ज़ा करले सांवरे,
फरियाद मेरी,
छीन ले ना कोई,
छीन ले ना कोई,
ऐसे हालात है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

सेवादारी करते करते,
इतना भरोसा हो ही गया,
मैं तेरा और तू मेरा,
जन्मो का रिश्ता हो ही गया,
टूटेगा ना बंधन प्यार का,
मेरे श्याम से,
धुप में छाव में,
धुप में छाव में,
सर पे दो हाथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

तेरे रहते और किसी को,
मैंने कभी पुकारा नहीं,
भूल से भी भूलूँ तुझको,
श्याम को ये गवारा नहीं,
मेरी रूह में समाया तू ही तू,
अब मैं क्या करूँ,
तू भी जानता है ये,
तू भी जानता है ये,
सच्चे जज्बात है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

जीत जायेंगे हम,
डर की क्या बात है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

यह भी पढ़ें: भगवान कृष्ण के 108 नाम | श्री कृष्ण चालीसा | आरती कुंजबिहारी की | यशोमती मैया से बोले नंदलाला

Jeet jaayenge hum,
Dar ki kya baat hai,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai ||

Jeevan ki baazi ka,
Baazigar mera Saanwara,
Haarne dega na mujhko,
Dil mein ye vishwaas bhara,
Inke rehte chinta main karoon,
Mumkin hi nahin,
Ye jo bole din to din,
Ye jo bole din to din,
Ye jo bole raat hai,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai ||

Dil ki vaseeyat likh di hai,
Maine inke naam par,
Ek bharosa mujhko hai,
Keval mere Shyam par,
Ispe kabza kar le Saanwre,
Fariyaad meri,
Chheen le na koi,
Chheen le na koi,
Aise haalaat hain,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai ||

Sevadaari karte karte,
Itna bharosa ho hi gaya,
Main tera aur tu mera,
Janmon ka rishta ho hi gaya,
Tootega na bandhan pyaar ka,
Mere Shyam se,
Dhoop mein chhaanv mein,
Dhoop mein chhaanv mein,
Sar pe do haath hain,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai ||

Tere rehte aur kisi ko,
Maine kabhi pukaara nahin,
Bhool se bhi bhooloon tujhko,
Shyam ko ye gawaara nahin,
Meri rooh mein samaaya tu hi tu,
Ab main kya karoon,
Tu bhi jaanta hai ye,
Tu bhi jaanta hai ye,
Sachche jazbaat hain,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai ||

Jeet jaayenge hum,
Dar ki kya baat hai,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai,
Har kadam Saanwara,
Jab mere saath hai ||

यह श्याम बाबा पर विश्वास और हिम्मत का भजन है, जिसमें भक्त कहता है कि जब हर कदम पर साँवरा साथ है तो डर किस बात का, जीत तो होगी ही। वह प्रभु को जीवन की बाज़ी का बाज़ीगर मानता है और उसके दिल में यह विश्वास है कि वे उसे हारने नहीं देंगे; उनके रहते चिंता करना संभव ही नहीं, वे जो कहें वही सच है। भक्त कहता है कि उसने अपने दिल की वसीयत श्याम के नाम लिख दी है और उसे केवल उन्हीं पर भरोसा है; वह विनती करता है कि प्रभु इस दिल पर अपना अधिकार कर लें ताकि कोई और इसे उनसे छीन न सके।

आगे भक्त बताता है कि सेवा करते-करते प्रभु पर इतना भरोसा हो गया कि “मैं तेरा और तू मेरा” का जन्मों का रिश्ता बन गया; धूप हो या छाँव, उसके सिर पर प्रभु के दोनों हाथ हैं। अंतिम अंतरे में वह कहता है कि प्रभु के रहते उसने कभी किसी और को नहीं पुकारा, श्याम उसकी रूह में समा गए हैं, और प्रभु जानते हैं कि ये भाव सच्चे हैं। यह भजन कठिन समय में डर छोड़कर प्रभु पर भरोसा रखने की प्रेरणा देता है।

स्रोत / लेखक: Sanjay Mittal

WhatsApp Facebook

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

"जीत जायेंगे हम डर की क्या बात है" भजन का भाव क्या है?
यह विश्वास का भजन है, जिसमें भक्त कहता है कि जब हर कदम पर साँवरा साथ है तो डरने की कोई बात नहीं।
भजन में "दिल की वसीयत लिख दी है" का क्या अर्थ है?
इसका अर्थ है कि भक्त ने अपना पूरा मन और प्रेम श्याम को सौंप दिया है और अब उस पर केवल उन्हीं का अधिकार है।
भजन में श्याम को "बाज़ीगर" क्यों कहा गया है?
भक्त जीवन को एक बाज़ी और श्याम को उसका कुशल खिलाड़ी मानता है, जो उसे कभी हारने नहीं देगा।

यह भी पढ़ें