मुख्य सामग्री पर जाएँ

मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमी

भक्तिरस – BhaktiRas

नींद ना आये रे चैन ना आये रे

Neend Na Aaye Re Chain Na Aaye Re – Lyrics in Hindi & English

कृष्ण जी अपडेट:
नींद ना आये रे चैन ना आये रे

नींद ना आये रे चैन ना आये रे भजन के लिरिक्स

नींद ना आये रे चैन ना आये रे,
जीवन सारा बिता जाये,
श्याम न आये रे,
पल पल जाये छिन छिन जाये,
पल पल जाये छिन छिन जाये,
कैसे करूँ मैं हाये,
नींद न आये रे,
चैन न आये रे,
जीवन सारा बिता जाये,
श्याम न आये रे…….

तेरे बिन कई बीती रे सदिया,
आजा प्राण प्यारे,
तडपत ही दिन रेन गुजारूं,
नैनन भये पना रे,
थके नहीं दिन रेन तेरे बिन,
सारी रात जगाये,
नींद न आये रे,
चैन न आये रे……

श्याम सलोनी साँवरी सूरत,
ने क्या जादू किया,
तुझसे मिलने को मन मोहन,
तड़प तड़प के जिया,
मोहन तडफ तडफ के जिया,
एक झलक दिखा जा अब तो,
दिल मेरा घबराये,
नींद न आये रे,
चैन न आये रे……

जीवन में बस एक तमन्ना,
एक बार तो आजा,
लगी विरह की प्यास बुझा जा,
नैनन बिच समा जा,
प्यारे नैन बीच समा जा,
पल पल याद सताये तेरी,
दिल मेरा घबराये,
नींद न आये रे,
चैन न आये रे…….

ढूंढ ढूंढ कर हार थका मैं,
पैरो पड़ गये छाले,
मुझ जैसे पागल को अब तो,
आकर गले लगा ले,
प्यारे आकर गले लगा ले,
दर्द को क्या जाने ये दुनिया,
वाले हँसी उडाये,
नींद न आये रे,
चैन न आये रे……

नींद ना आये रे चैन ना आये रे,
जीवन सारा बिता जाये,
श्याम न आये रे,
पल पल जाये छिन छिन जाये,
पल पल जाये छिन छिन जाये,
कैसे करूँ मैं हाये,
नींद न आये रे,
चैन न आये रे,
जीवन सारा बिता जाये,
श्याम न आये रे…..

यह भी पढ़ें: भगवान कृष्ण के 108 नाम | श्री कृष्ण चालीसा | आरती कुंजबिहारी की | यशोमती मैया से बोले नंदलाला

Neend na aaye re chain na aaye re,
Jeevan saara bita jaaye,
Shyaam na aaye re,
Pal pal jaaye chhin chhin jaaye,
Pal pal jaaye chhin chhin jaaye,
Kaise karoon main haaye,
Neend na aaye re,
Chain na aaye re,
Jeevan saara bita jaaye,
Shyaam na aaye re…

Tere bin kai beeti re sadiya,
Aaja praan pyaare,
Tadapat hi din ren gujaaroon,
Nainan bhaye pana re,
Thake nahin din ren tere bin,
Saari raat jagaaye,
Neend na aaye re,
Chain na aaye re…

Shyaam saloni saanvari soorat,
Ne kya jaadoo kiya,
Tujhse milne ko Man Mohan,
Tadap tadap ke jiya,
Mohan tadaph tadaph ke jiya,
Ek jhalak dikha ja ab to,
Dil mera ghabraaye,
Neend na aaye re,
Chain na aaye re…

Jeevan mein bas ek tamanna,
Ek baar to aaja,
Lagi virah ki pyaas bujha ja,
Nainan bich sama ja,
Pyaare nain beech sama ja,
Pal pal yaad sataaye teri,
Dil mera ghabraaye,
Neend na aaye re,
Chain na aaye re…

Dhoondh dhoondh kar haar thaka main,
Pairo pad gaye chhaale,
Mujh jaise paagal ko ab to,
Aakar gale laga le,
Pyaare aakar gale laga le,
Dard ko kya jaane ye duniya,
Vaale hansi udaaye,
Neend na aaye re,
Chain na aaye re…

Neend na aaye re chain na aaye re,
Jeevan saara bita jaaye,
Shyaam na aaye re,
Pal pal jaaye chhin chhin jaaye,
Pal pal jaaye chhin chhin jaaye,
Kaise karoon main haaye,
Neend na aaye re,
Chain na aaye re,
Jeevan saara bita jaaye,
Shyaam na aaye re…

यह श्रीकृष्ण के विरह का भजन है। भक्त कहता है कि श्याम के बिना न नींद आती है, न चैन मिलता है। पल-पल और क्षण-क्षण बीत रहा है, सारा जीवन निकला जा रहा है पर श्याम नहीं आए। तुम्हारे बिना जैसे सदियाँ बीत गई हों, हे प्राणप्यारे अब आ जाओ। दिन-रात तड़पते हुए गुज़रते हैं, आँखें इंतज़ार में थक गई हैं और पूरी रात जागकर बीतती है। साँवली-सलोनी सूरत ने ऐसा जादू किया है कि मनमोहन से मिलने को मन तड़प रहा है, एक झलक तो दिखा जाओ।

भक्त कहता है कि जीवन में बस एक ही इच्छा है कि तुम एक बार आ जाओ, विरह की प्यास बुझा दो और आँखों में समा जाओ। तुम्हें ढूँढते-ढूँढते थक गया हूँ, पैरों में छाले पड़ गए हैं, अब मुझ दीवाने को आकर गले लगा लो। यह दुनिया इस दर्द को क्या समझेगी, वह तो हँसी उड़ाती है। यह भजन उस प्रेम को दर्शाता है जिसमें भक्त को भगवान के अलावा कुछ अच्छा नहीं लगता।

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भक्ति में ‘विरह’ का क्या अर्थ है?
विरह का अर्थ है प्रिय से अलग होने की पीड़ा। कृष्ण भक्ति परंपरा में गोपियों और मीराबाई के पदों में विरह भाव बहुत मिलता है। माना जाता है कि भगवान से मिलने की तड़प भक्ति को गहरा करती है।
श्रीकृष्ण को ‘मनमोहन’ क्यों कहा जाता है?
‘मनमोहन’ का अर्थ है मन को मोह लेने वाला। श्रीकृष्ण की साँवली छवि, बाँसुरी और लीलाएँ सबका मन मोह लेती हैं, इसलिए भक्त उन्हें मनमोहन और मोहन कहकर पुकारते हैं।
यह भजन कब गाया जाता है?
यह भजन कृष्ण कीर्तन, एकादशी जागरण, जन्माष्टमी और सत्संग में गाया जाता है, खासकर जब विरह भाव के भजन गाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें