श्याम तेरी सावरी सूरत पे

श्याम तेरी सावरी सूरत पे

श्याम तेरी सावरी सूरत पे मर मिट जाउंगी
तेरी हो गयी श्याम सजन तुझपर लुट जाउंगी

तेरी बिन ओ श्याम सांवरिया तडप तडप मर जाऊ
देखू श्याम सलोनी सुरत चैन कभी मै पाऊ
तेरे दरश लगन लगाकर जुट जाउंगी

श्याम तेरी सावरी सूरत पे मर मिट जाउंगी
तेरी हो गयी श्याम सजन तुझपर लुट जाउंगी

अपनी मुझे बनाले प्यारी तू मन मेरा प्यारा
बीते सारी उम्र तेरे संग होवे मेरा गुजारा
दुनिया रूठे मुझसे मै भी रूठ जाउंगी

श्याम तेरी सावरी सूरत पे मर मिट जाउंगी
तेरी हो गयी श्याम सजन तुझ पर लुट जाउंगी

तू मेरा है मै तेरी हु मुरली वाले कान्हा
ऐसी प्रीत जगादे दिल में जाने सारा जमाना
दुनिया छुट जाये मुझसे मै भी छुट जाउंगी

श्याम तेरी सावरी सूरत पे मर मिट जाउंगी
तेरी हो गयी श्याम सजन तुझ पर लुट जाउंगी

चूर रहू मै पागलपन में मस्ती की मस्तानी
भले हुकम ना बोले मुझसे बोले जोर जिठानी
सास ननद के आतम से मै घुट घुट जाउंगी

श्याम तेरी सावरी सूरत पे मर मिट जाउंगी
तेरी हो गयी श्याम सजन तुझ पर लुट जाउंगी

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह