बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ

मैं नही जानू पूजा तेरी,
पर तू ना करना मैया देरी,
तेरा लख्खा तुझे पुकारे,
लाज तू रखले अब माँ मेरी !!

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ,
अपने बच्चो के आँसू देख नहीं पाए माँ,
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ !!

वेद पुराणो में भी माँ की, महिमा का बखान है,
वो झुकता माँ चरणों में, जिसने रचा जहान है,
देवर्षि भी समझ ना पाए, ऐसी लीला रचाए माँ,
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ !!

संकट हरनी वरदानी माँ, सबके दुखड़े दूर करे,
शरण आए दिन दुखी की, विनती माँ मंजूर करे,
सारा जग जिसको ठुकरादे, उसको गले लगाए माँ,
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ !!

बिगड़ी तेरी बात बनेगी, माँ की महिमा गा के देख,
खुशियो से भर जाएगा, तू झोली तो फैलाके देख,
झोली छोटी पड़ जाती है, जब देने पे आए माँ,
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ !!

कबसे तेरी कचहरी में माँ, लिख कर दे दी अर्जी,
अपना ले चाहे ठुकरा दे, आगे तेरी मर्जी,
लख्खा शरण खड़ा हथ जोड़े, जो भी हुकुम सुनाए माँ,
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ !!

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ,
अपने बच्चो के आँसू देख नहीं पाए माँ,
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ !!

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह