अब ना रोको ना रोको,
माँ के द्वार जाने दो,
मुझे इक बार जाने दो,
अब ना रोको ना रोको,
माँ के द्वार जाने दो……

दर्शनों की आस मुझे जाना माँ के पास,
मुझे जन्मो की प्यास बुझाने दो,
दाती माँ के चरणों में स्वर्ग जैसे चरणों में,
मुझे भी ये शीश झुकाने दो,
अम्बे रानी महारानी का मुझे प्यार पाने दो,
माँ के द्वार जाने दो,
मुझे इक बार जाने दो,
अब न रोको ना रोको,
माँ के द्वार जाने दो……

मैया ने ही लाई तार चिठ्ठी भेजी बार बार,
तभी तो मैं दूर से हूँ आया,
कौन भला रोके मुझे कौन भला टोकें मुझे,
रानी माँ ने जब है बुलाया,
इसके द्वारे पे जाके मुझको भेटें गाने दो,
माँ के द्वार जाने दो,
मुझे इक बार जाने दो,
अब ना रोको न रोको,
माँ के द्वार जाने दो……

भर भण्डारो से तू सच्चे दरबारों से तू,
सबकी ही भरती है झोलियाँ,
आया नहीं में अकेला देखने को माँ का मेला,
आई लाखो भक्तो की टोलिया,
इन भक्तो को संतो को भी दीदार पाने दो,
माँ के द्वार जाने दो,
मुझे इक बार जाने दो,
अब ना रोको न रोको,
माँ के द्वार जाने दो…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह