तेरे भवन पे लेके मुझको तेरा प्यार चला आया,
तूने दी आवाज मैं तेरे द्वार चला आया,
मैया जी तूने दी आवाज मैं तेरे द्वार चला आया,
तेरा हुकुम हुआ मेरा सारा परिवार चला आया,
तूने दी आवाज मैं तेरे द्वार चला आया,
मैया जी तूने दी आवाज मैं तेरे द्वार चला आया,
तेरे भवन पे लेके मुझको तेरा प्यार चला आया…….

पहुंच गई मुझसे भी पहले द्वार तेरे फरियाद मेरी,
द्वार तेरे फरियाद मेरी, द्वार तेरे फरियाद मेरी,
आते आते आ ही गई आखिर तुझको याद मेरी,
आखिर तुझको याद मेरी, आखिर तुझको याद मेरी,
लाल तेरा करने तेरा दीदार चला आया,
दीदार चला आया,
तेरा हुकुम हुआ मेरा सारा परिवार चला आया,
तूने दी आवाज मैं तेरे द्वार चला आया,
मैया जी तूने दी आवाज मैं तेरे द्वार चला आया,
तेरे भवन पे लेके मुझको तेरा प्यार चला आया……

भक्तो के जयकारों ने मुझे भवन की राह दिखा दी माँ,
भवन की राह दिखा दी माँ भवन की राह दिखा डाली,
पांव जले मेरे धूप में दो दिन रिमझिम बरखा दिखा डाली,
रिमझिम बरखा दिखा डाली, रिमझिम बरखा दिखा डाली,
झूमते गाते करते जय जयकार चला आया,
जय जयकार चला आया,
तेरा हुकुम हुआ मेरा सारा परिवार चला आया,
तूने दी आवाज मैं तेरे द्वार चला आया,
मैया जी तूने दी आवाज मैं तेरे द्वार चला आया,
तेरे भवन पे लेके मुझको तेरा प्यार चला आया……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा
पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस

संग्रह