आरती श्री अम्बा जी का पाठ
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥
जय अम्बे गौरी
माँग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को।
उज्जवल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको॥
जय अम्बे गौरी
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै॥
जय अम्बे गौरी
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी॥
जय अम्बे गौरी
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति॥
जय अम्बे गौरी
शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती॥
जय अम्बे गौरी
चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥
जय अम्बे गौरी
ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी॥
जय अम्बे गौरी
चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु॥
जय अम्बे गौरी
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्तन की दु:ख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥
जय अम्बे गौरी
भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत, सेवत नर-नारी॥
जय अम्बे गौरी
कन्चन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥
जय अम्बे गौरी
श्री अम्बेजी की आरती, जो कोई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै॥
जय अम्बे गौरी
यह भी पढ़ें: माँ दुर्गा के 108 नाम | श्री दुर्गा चालीसा | आरती श्री वैष्णो देवी | नवदुर्गा स्तोत्रम्
Jai Ambe Gauri, Maiya jai Shyama Gauri.
Tumko nishidin dhyaavat, Hari Brahma Shivri.
Jai Ambe Gauri
Maang sindoor viraajat, teeko mrigmad ko.
Ujjval se dou naina, Chandravadan neeko.
Jai Ambe Gauri
Kanak samaan kalevar, raktaambar raajai.
Raktapushp gal maala, kanthan par saajai.
Jai Ambe Gauri
Kehari vaahan raajat, khadg khappardhaari.
Sur-nar-muni-jan sevat, tinke dukhhaari.
Jai Ambe Gauri
Kaanan kundal shobhit, naasaagre moti.
Kotik chandra divaakar, sam raajat jyoti.
Jai Ambe Gauri
Shumbh-Nishumbh bidaare, Mahishaasur ghaati.
Dhoomra vilochan naina, nishidin madmaati.
Jai Ambe Gauri
Chand-Mund sanhaare, Shonit Beej hare.
Madhu-Kaitabh dou maare, sur bhayheen kare.
Jai Ambe Gauri
Brahmaani Rudraani tum Kamla Raani.
Aagam-nigam-bakhaani, tum Shiv Pataraani.
Jai Ambe Gauri
Chaunsath yogini mangal gaavat, nritya karat Bhairoon.
Baajat taal mridanga, aru baajat damru.
Jai Ambe Gauri
Tum hi jag ki Mata, tum hi ho bharta.
Bhaktan ki duhkh harta, sukh sampatti karta.
Jai Ambe Gauri
Bhuja chaar ati shobhit, var-mudra dhaari.
Manvaanchhit phal paavat, sevat nar-naari.
Jai Ambe Gauri
Kanchan thaal viraajat, agar kapoor baati.
Shrimaalketu mein raajat, koti ratan jyoti.
Jai Ambe Gauri
Shri Ambeji ki aarti, jo koi nar gaavai.
Kahat Shivaanand Swami, sukh sampatti paavai.
Jai Ambe Gauri
यह माँ अम्बे (दुर्गा) की सबसे प्रचलित आरती है। इसमें कहा गया है कि हे गौरी और श्यामा रूप वाली माँ, विष्णु, ब्रह्मा और शिव भी दिन-रात आपका ध्यान करते हैं। आगे माँ के रूप का वर्णन है: माँग में सिंदूर, माथे पर कस्तूरी का टीका, उज्ज्वल नेत्र, चंद्रमा जैसा सुंदर मुख, सोने जैसा शरीर, लाल वस्त्र, लाल फूलों की माला, कानों में कुंडल और नाक में मोती। माँ सिंह पर सवार हैं, हाथों में खड्ग और खप्पर है, और देवता, मनुष्य व मुनि सब उनकी सेवा करते हैं।
आरती में माँ के पराक्रम का स्मरण है: शुंभ-निशुंभ, महिषासुर, चंड-मुंड, रक्तबीज और मधु-कैटभ का संहार करके उन्होंने देवताओं को निर्भय किया। वे ही ब्रह्माणी, रुद्राणी और कमला (लक्ष्मी) हैं, शिव की पटरानी हैं और वेद-शास्त्र उनका गुणगान करते हैं। चौंसठ योगिनियाँ मंगल गाती हैं और भैरव नृत्य करते हैं। माँ ही जगत की माता और पालने वाली हैं, भक्तों के दुख हरती और सुख-संपत्ति देती हैं। अंत में कहा गया है कि जो यह आरती गाता है वह सुख और संपत्ति पाता है।
स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आरती में किन असुरों के संहार का जिक्र है?
आरती में "चौंसठ योगिनी" कौन हैं?
यह आरती कब गाई जाती है?
यह भी पढ़ें
-
श्री लक्ष्मी द्वादश नाम स्तोत्रम् स्तोत्र · Sri Lakshmi Dwadasa Nama Stotram
-
महालक्ष्मी स्तोत्र मधुपहरी संकीर्तन स्तोत्र · mhalakshmi satotrm madhup hari sankirtan
-
श्री अन्नपूर्णा स्तोत्रम् स्तोत्र · Shree Annapurna Stotram
-
श्री महालक्ष्मी चालीसा चालीसा · shree mahalakshmi chalisa
-
श्री त्रिपुर सुन्दरी वेदसार स्तोत्रम् स्तोत्र · Shree Tripur Sundari Vedasaar Stotram
-
महाकाली मंत्र मंत्र · mahakali mantra