पार्वती के लल्ला

गणपति आज पधारे घर मे, मच गाओ है ये हल्ला,
देखो आ गए है घर घर मे, पार्वती के लल्ला,
शिव गौरा की आंख के तारे, दिखे हैं बड़े मुटल्ला,
देखो आ गए है घर घर मे……

अरे प्रथम पूज्य गजानन तुम हो , देवों के सरदार,
तेरी कृपा हर दुःख मिट जावे, ओ मेरे सरकार,
अरे तेरे आने से हो जावे, गली गली में हल्ला,
देखो आ गए है घर घर मे……

अरे लंबोदर गजबदन कहाते, तेरी एक दंत पहचान,
तुझसा कोई जग में ना दूजा, है एसो तेरो नाम,
अरे रिद्धि सिद्धि के दाता तुम हो, मां गौरा के लल्ला,
देखो आ गए है घर घर मे……

अरे शाम सवेरे चारों पहर, मैं तेरा नाम पुकारूँ,
अरे पान सुपारी और लड्डू के, मैं तोहे भोग लगाऊं,
मूषक वाहन पे लम्बोदर, घूमें गली मोहल्ला,
देखो आ गए है घर घर मे……

सुख कर्ता दुख हर्ता तुम हो, ओ मेरे गणराज,
तेरे दर पे जो आ जावे, सफल करो सब काज,
विघ्नविनाशक विघ्नहरैय्या, शिव गौरा के लल्ला,
देखो आ गए है घर घर मे, पार्वती के लल्ला,
शिव गौरा की आंख के तारे, दिखे हैं बड़े मुटल्ला,
देखो आ गए है घर घर मे……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि

संग्रह