साँवरे से होगा मिलन धीरे धीरे

लग जाएगी लगन धीरे-धीरे,
साँवरे से होगा मिलन धीरे धीरे…..

प्रेम दिखा दो मीरा के जैसा,
कर लो भरोसा कर्मा के जैसा,
उड़ जाएगा यह मन धीरे-धीरे,
सांवरे से होगा मिलन धीरे धीरे…..

नन्हा सा बन के आया था हरी,
खेतों की जिसने की थी रखवारी,
खिल जाएगा चमन धीरे-धीरे,
सांवरे से होगा मिलन धीरे धीरे…..

अर्जुन के जैसा कर लो समर्पण,
चरणों में खुद को कर ले तू अर्पण,
धड़क उठेगी अगन धीरे-धीरे,
सांवरे से होगा मिलन धीरे धीरे…..

रस्ते में आया बनके बड़हिया,
गाड़ी सवारी और बने हैं खिवईया,
देकर यूं दर्शन चले धीरे धीरे,
सांवरे से होगा मिलन धीरे धीरे…..

दिल को लगा ले चरणों में प्यारे,
श्याम रहेगा नित साथ तुम्हारे,
महसूस होगी चुभन धीरे-धीरे,
सांवरे से होगा मिलन धीरे धीरे…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह