लगाया त्रिलोकपुर दरबार मेरी मां बाला सुन्दरी ने

लगाया त्रिलोकपुर दरबार मेरी मां बाला सुन्दरी ने,
मेरी मां बाला सुन्दरी ने मेरी मां बाला सुन्दरी ने,
लगाया त्रिलोकपुर दरबार मेरी मां बाला सुन्दरी ने….

रामदास पे कृपा कर मां त्रिलोकपुर में आई,
सपने में फिर दर्शन देके लीला अजब दिखाई,
बढ़ाया रामदास का मान मेरी मां बाला सुन्दरी ने,
लगाया त्रिलोकपुर दरबार मेरी मां बाला सुन्दरी ने…..

बाल रूप में बाला सुन्दरी मैया लगती प्यारी,
सुन्दर भवन निराला माँ का महिमा जग से न्यारी,
कर दिया दर्शन से कल्याण मेरी माँ बाला सुन्दरी ने,
लगाया त्रिलोकपुर दरबार मेरी मां बाला सुन्दरी ने…..

बाँझन को माँ पुत्र देती अज्ञानी को ज्ञान,
निर्धन भी दर इसके आकर बन जाता धनवान,
दिलाई सिंगला को पहचान मेरी माँ बाला सुन्दरी ने,
लगाया त्रिलोकपुर दरबार मेरी मां बाला सुन्दरी ने……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह