मैया जी साथ हैं

( पाऊं दर्शन मैया आपके तो
भक्ति में मैं संलिप्त हो जाऊं
मिले दो बूंद दया अमृत की तो
कृपा से आपकी मैं तृप्त हो जाऊं। )

फिक्र क्या करनी,
जब मैया जी साथ हैं,
जगत जननी है माई,
जगत सकल की नाथ हैं,
फिक्र क्या करनी…..

मां की शरण में आ,
जिसने धुनि रमाई,
दुनिया में उसकी,
हर खुशी समाई,
दाती के चरणों में,
खुशियों की सौगात है,
फिक्र क्या करनी…..

मां मां कहे जो,
मीठे बोल बोले,
अपनी किस्मत के,
सदा द्वार वो खोले,
संग उसके सदा,
उनका आशीर्वाद है,
फिक्र क्या करनी…..

नाम मैया जी का,
है बड़ा सुखदाई,
सुख पाया उसने,
जिसने महिमा गाई,
करो धन्य मुझे भी मैया,
राजीव की यही फरियाद है,
फिक्र क्या करनी,
जब मैया जी साथ हैं,
जगत जननी है माई,
जगत सकल की नाथ हैं…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह