पालकी आई रे

पालकी आई रे, आई रे, मेरे सज गए रे महाकाल,
भगत सब नाचो रे, गाओ रे, क्या खूब सजे महाकाल,
अपनी प्रजा का हाल जानने निकले हैं महाकाल,
मेरे उज्जैन के सरकार सारे जग के पालनहार…..

पालकी ये सजाई, है शंकर,
बड़ी खूब लुभाई, है शंकर,
म्रग छाल लगाई, है शंकर,
कलिया भी बिछाई, है शंकर,
ओर लगाई है फूलो की लड़ियाँ गोटेदार,
मेरे उज्जैन के सरकार सारे जग के पालन हार……..

सावन ये आया है शंकर,
क्या रंग है लाया है शंकर,
मुझे तूने बुलाया है शंकर,
मेरा मन हर्षाया है शंकर,
ओर उज्जैन में हो रही देखो पुष्पों की बौछार,
मेरे उज्जैन के सरकार सारे जग के पालन हार……

तेरे सामने आए है शंकर,
तुझे शीश झुकाएं है शंकर ,
खूब नाचे गाऐ है शंकर,
ढोल ताशे बजाएं है शंकर,

मिलती रहे तेरे चरणों की ये सेवा बारम्बार,
मेरे उज्जैन के सरकार सरे जग के पालन हार……….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

विजया एकादशी

शुक्रवार, 13 फरवरी 2026

विजया एकादशी
आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी

संग्रह