बालाजी संकट दूर भगा दे

घुमा दे ऐसा घोडा घुमा दे,
बालाजी संकट दूर भगा दे,
मैं तेरे रंग में रंग जाऊं,
हर घड़ी राम गुण गाऊं…..

तू तो दीवाना है सियाराम का मैं दीवाना तेरा,
राम की भक्ति में लीं है तू मैं गुण गाऊं तेरा,
सिन्दूरी चोला तेरे तन पे है साजे रे,
ह्रदय में तेरे सियाराम बिराजे रे,
प्यारे प्यारे दर्श करा दे,
के तेरे रंग में रंग जाऊं,
हर घड़ी राम गुण गाऊं….

कितनो के काम बनाये हैं अब है बारी मेरी,
मांगू ना मैं धन दौलत बस मांगू कृपा तेरी,
भक्तों में भक्त बड़ा दुनिया ने माना रे,
राम जी के चरणों में तेरा ठिकाना रे,
सोइ तू तक़दीर जगा दे,
के तेरे रंग में रंग जाऊं,
हर घड़ी राम गुण गाऊं ………..

महिमा निराली सारे जग में अजब ही माया है,
भेद ना इसका कोई भी जान पाया है,
पूनम के संग तेरे गुण सदा गायें हम,
चरणों में निंत नित शीश झुकाएं हम,
ओ बाबा जीवन सफल बना दे,
के तेरे रंग में रंग जाऊं,
हर घड़ी राम गुण गाऊं…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह