मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक शुक्ल षष्ठी

भक्तिरस – BhaktiRas

तेरा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए

Tera Naam Lete Lete Meri Umar Beet Jaye – Lyrics in Hindi

खाटू श्याम जी अपडेट:
पाठ

तेरा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए भजन के लिरिक्स

तेरा नाम लेते लेते, मेरी उम्र बीत जाए,
जब जब भी लब खुले ये, बस नाम तेरा आए,
तेरा नाम लेते लेते, मेरी उम्र बीत जाए….

(तर्ज – वो दिल कहा से लाऊ तेरी याद जो भूला दे)

तेरे नाम से ही बाबा, मेरा काम हो रहा है,
तेरे काम के बदौलत, मेरा नाम हो रहा है,
गर भूल जाऊ तुमको, मुझे मौत भी न आए,
तेरा नाम लेते लेते, मेरी उम्र बीत जाए….

हारे का साथ दे कर, तूने मुझे जिताया,
मुझे खाख से उठा कर, जीवन मेरा सजाया,
मुझे आरजू थी जिसकी, वो दिन मुझे दिखाए,
तेरा नाम लेते लेते, मेरी उम्र बीत जाए….

तेरी दया से बाबा, परिवार पल रहा है,
हस खेलते ये जीवन, ‘माधव’ का चल रहा है,
बस ध्यान इतना रखना, कही हम भटक न जाये,
तेरा नाम लेते लेते, मेरी उम्र बीत जाए….

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें