हिंगलाज माता आरती

ॐ जय हिंगलाज माता , मैया जय हिंगलाज माता…
जो नर तुमको ध्याता, वांछित फल पाता ।
ॐ जय हिंगलाज माता…

हीरा पन्ना मंडित, शीश मुकुट सोहे ।
भाल सिन्दुरी टीका, भक्तन मन मोहे ।।1।।
ॐ जय हिंगलाज माता…

कर्णफूल अति उज्जवल, झिलमिल सा चमके ।
गजमोतिन की माला, कण्डन पर दमके ।।2।।
ॐ जय हिंगलाज माता…

स्वर्ण मेखला कटि में, रत्नजड़ित लोभे ।
रक्तांबर मणि मण्डित, अगन पर शोभे ।।3।।
ॐ जय हिंगलाज माता…

हाथ त्रिशूल विराजे, चक्र खड़गधारी ।
घनुष बाण औ ज्वाला, धारे महतारी ।।4।।
ॐ जय हिंगलाज माता…

राजहंस तव वाहन, श्वेतासन राजे ।
सिंहासन वृषभासन, माता को साजे ।।5।।
ॐ जय हिंगलाज माता…

खड़े भीमलोचन है, भैरव तव हारे ।
शक्ति कोटरी तेरी, शक्ति पीठ तारे ।।6।।
ॐ जय हिंगलाज माता…

क्षेत्र हिंगला ज्याला ,मुख सा है तेरा ।
ब्रह्मरंध्र से प्रकटी, महातीर्थ तेरा ।।7।।
ॐ जय हिंगलाज माता…

क्षत्रिय कुल की रक्षक, सबकी है माता ।
नर-नारी ओर साधु, अभय सदा पाता ।।8।।
ॐ जय हिंगलाज माता…

कनक पात्र में शोभित, अगर कपूर बाती ।
आरती हम सब गावत, और तुम हो वरदात्री।।9।।
ॐ जय हिंगलाज माता…

माँ हिंगलाज की आरती, हम सब मिल गावें ।
तन मन धन सुख सम्पति, इच्छा फल पायें ।।10।।
ॐ जय हिंगलाज माता…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी

संग्रह