आरती श्री राधा रानी की

राधे राधे राधे राधे
राधे राधे राधे राधे
होके मस्त मगन मैं तो गाऊँ जी,
आरती श्री राधा रानी की,
होके मस्त मगन मैं तो गाऊँ जी,
आरती श्री राधा रानी की….

माथे पे प्रेम की बिंदिया जो चमके,
कान्हा की प्रीत से उपयो डमके,
मै भी अपने सुरो से सजाउ जी,
आरती श्री राधा रानी की,
होके मस्त मगन मैं तो गाऊँ जी,
आरती श्री राधा रानी की…..

हाथों में काच की चूड़ी जो खनके,
हाथों में काच की चूड़ी जो खनके,
पाऊँ में पायल छम छम छनके,
पाऊँ में पायल छम छम छनके,
मै भी ढोल मंजीरा बजाऊँ जी,
आरती श्री राधा रानी की,
होके मस्त मगन मैं तो गाऊँ जी,
आरती श्री राधा रानी की…..

लाल चुनरिया सर पे सजाये,
लाल चुनरिया सर पे सजाये,
लाज के मारे अखिया झुकाये,
लाज के मारे अखिया झुकाये,
इन चरणों में शीश नवाऊँ जी,
आरती श्री राधा रानी की,
होके मस्त मगन मैं तो गाऊँ जी,
आरती श्री राधा रानी की……

कृष्णा जी की पूजा तो सब करते,
कृष्णा जी की पूजा तो सब करते,
पर वो तो राधा नाम ही जपते,
पर वो तो राधा नाम ही जपते,
ऐसा सौभाग्य मैं भी पाउ जी,
आरती श्री राधा रानी की,
होके मस्त मगन मैं तो गाऊँ जी,
आरती श्री राधा रानी की…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह