हर साल मैं आती हूँ मैया तेरे दर पे,
इक बार तू भी आजा ओ माँ मेरे घर पे,
मैं तेरी ज्योत जलाऊँगी चुनरी लाल चढ़ाऊँगी,
पूजा का थाल सजा के मैं तेरी आरती गाऊँगी……..

आप भी आना अपने संग में शिव शम्भु को लाना,
गणपति और हनुमान जी भैरोंनाथ को नहीं भूलना,
ना आयी तो मारेगी ताना ये दुनिया मुझपे,
इक बार तू भी आजा ओ माँ मेरे घर पे……

तुम सावित्री तुम गायत्री तुम लक्ष्मी ब्रह्मनी मैया तुम लक्ष्मी ब्रह्मनी,
शारदे माता पार्वती हो मैय्या तुम गौरी कल्याणी,
तेरी दया से चाँद और सूरज चमके अम्बर पे,
इक बार तू भी आजा ओ माँ मेरे घर पे……

पूरी करना मेरी मुरादें भक्त हैं तुम्हारे,
तुम भक्तों की सुनती आयी है,
विश्वास हमारे मैया है विश्वास हमारे,
अब हाथ दया का माँ रखना मेरे सर पे,
इक बार तू भी आजा ओ माँ मेरे घर पे……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह