आओ गजानन जी हम तुम्हे मनाते हैं

आओ गजानन जी हम तुम्हे मनाते हैं…..

सोने का लोटा है गंगाजल पानी है,
आओ गजानन जी हम चरण धूलाते हैं,
आओ गजानन जी हम तुम्हे मनाते हैं…..

चंदन चौकी है बिछौना मलमल का है,
आओ गजानन जी सिंहासन सजाते हैं,
आओ गजानन जी हम तुम्हे मनाते हैं…..

हाथ कटोरी है केसर रोली है,
आओ गजानन जी हम तिलक लगाते हैं,
आओ गजानन जी हम तुम्हे मनाते हैं…..

हाथ सांवरिया है दूब घास माला है,
आओ गजानन जी हम हार पहनाते हैं,
आओ गजानन जी हम तुम्हे मनाते हैं…..

हाथ जनेऊ है पटका धोती है,
आओ गजानन जी हम तुम्हें पहनाते हैं,
आओ गजानन जी हम तुम्हे मनाते हैं…..

हाथ में मेवा है मोतीचूर लड्डू है,
आओ गजानन जी हम भोग लगाते हैं,
आओ गजानन जी हम तुम्हे मनाते हैं…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह