कीजो केसरी के लाल

अपने लहू में बसा लिया जिसने मेरे श्री राम को
ऐसी भक्ति ना देखी कहीं, नमन भक्त हनुमान को
नमन भक्त हनुमान को

हो, कीजो, केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम
कीजो, केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम
हो, मेरी राम जी से कह देना, जय सिया-राम
जय श्री राम

कीजो, केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम
हो, मेरी राम जी से कह देना, जय सिया-राम
मेरी राम जी से कह देना, जय सिया-राम
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम
अपने राम जी से कह देना, जय सिया-राम
अपने राम जी से कह देना, जय सिया-राम

हो, कर दो, केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम
कर दो, केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम
हो, मेरी राम जी से कह देना, जय सिया-राम
मेरी राम जी से कह देना, जय सिया-राम
दीन-हीन के सहारे, महावीर, तुम हो
दीन-हीन के सहारे, महावीर, तुम हो
अपने भक्तों की जगाते तक़दीर तुम हो
अपने भक्तों की जगाते तक़दीर तुम हो
जय श्री राम

अपने भक्तों की जगाते तक़दीर तुम हो
हर दुखिया का हाथ तुम लेते हो थाम
हर दुखिया का हाथ तुम लेते हो थाम
हो, मेरी राम जी से कह देना, जय सिया-राम
मेरी राम जी से कह देना, जय सिया-राम
हो, मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम
ओ, अपने राम जी से कह देना, जय सिया-राम
अपने राम जी से कह देना, जय सिया-राम

ओ, महाबली, महायोद्धा, महासंत तुम हो
महाबली, महायोद्धा, महासंत तुम हो
लाते सूखे हुए बागों में बसंत तुम हो
लाते सूखे हुए बागों में बसंत तुम हो
हो, लाते सूखे हुए बागों में बसंत तुम हो
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता आराम
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता आराम
हो, मेरी राम जी से कह देना, जय सिया-राम
मेरी राम जी से कह देना, जय सिया-राम

हो, कर दो, केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम
कर दो, केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम
ओ, अपने राम जी से कह देना, जय सिया-राम
अपने राम जी से कह देना, जय सिया-राम

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी
हनुमान जयंती

गुरूवार, 02 अप्रैल 2026

हनुमान जयंती
चैत्र पूर्णिमा

गुरूवार, 02 अप्रैल 2026

चैत्र पूर्णिमा
वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी

संग्रह