मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी

भक्तिरस – BhaktiRas

मंदिर में मईया हनुमत से झगड़ी

Mandir Me Mayia Hanumat Se Jhagdi – Lyrics in Hindi

हनुमान अपडेट:
मंदिर में मईया हनुमत से झगड़ी

मंदिर में मईया हनुमत से झगड़ी – लिरिक्स

पाठ

मंदिर में मईया हनुमत से झगड़ी,
तू क्यों ना लाया रे मेरी लाल चुनरी,
मंदिर में मईया हनुमत से झगड़ी……

ओ मैया धीरे धीरे बोले ओ मैया होल होल बोल,
ब्रह्मा जी सुन लेगे ब्रह्माणी सुन लेगी,
ब्रह्मलोक से ला दूँगा तेरा लाल चुनरी,
मंदिर में मईया हनुमत से झगड़ी,
तू क्यों ना लाया रे मेरी लाल चुनरी………..

ओ मैया धीरे धीरे बोले ओ मैया होल होल बोल,
कही विष्णु जी सुन लेगे लक्ष्मी जी सुन लेगी,
बैकुंठ से ला दूंगा तेरा लाल चुनरी,
मंदिर में मईया हनुमत से झगड़ी,
तू क्यों ना लाया रे मेरी लाल चुनरी………..

ओ मैया धीरे धीरे बोले ओ मैया होल होल बोल,
कही शिव सुन लेगे गौरा माँ सुन लेगी,
कैलाश से ला दूंगा तेरा लाल चुनरी,
मंदिर में मईया हनुमत से झगड़ी,
तू क्यों ना लाया रे मेरी लाल चुनरी………..

ओ मैया धीरे धीरे बोले ओ मैया होल होल बोल,
रामा सुन लेगे सीता माँ सुन लेगी,
अयोध्या से ला दूंगा तेरा लाल चुनरी,
मंदिर में मईया हनुमत से झगड़ी,
तू क्यों ना लाया रे मेरी लाल चुनरी………..

ओ मैया धीरे धीरे बोले ओ मैया होल होल बोल,
कही कान्हा सुन लेगे राधा माँ सुन लेगी,
गोकुल से ला दूंगा तेरा लाल चुनरी,
मंदिर में मईया हनुमत से झगड़ी,
तू क्यों ना लाया रे मेरी लाल चुनरी………..

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

मंदिर में मईया हनुमत से झगड़ी – वीडियो

यह भी पढ़ें