मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक शुक्ल चतुर्थी

भक्तिरस – BhaktiRas

मेरे पवनपुत्र हनुमान करूं मैं तेरा हर पल ध्यान

Mere Pawanputra Hanuman Karu Main Tera Har Pal Dhyan – Lyrics in Hindi

हनुमान अपडेट:
मेरे पवनपुत्र हनुमान करूं मैं तेरा हर पल ध्यान
पाठ

मेरे पवनपुत्र हनुमान करूं मैं तेरा हर पल ध्यान भजन के लिरिक्स

मेरे पवनपुत्र हनुमान,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू…….

तेरी मूरतिया पे मन मोरा अटका,
चढ़ाऊं तो पे सिंदूरी पटका,
तेरा संकटमोचन नाम ओ…..

तेरा संकटमोचन नाम,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू…. हनुमान,
नज़र मो पे रखना तू….

तेरी गदा पर मन मेरा अटका,
प्यारी कथाओं में मन मोरा भटका,
तेरे अद्भुत सारे काम ओ…

तेरे अद्भुत सारे काम,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू… हनुमान,
नज़र मो पे रखना तू….

तेरे भजनों पे मन मोरा अटका,
प्यारा लगे हर रंग में पटका,
तेरे मन में राम का नाम ओ…

तेरे मन में राम का नाम,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू… हनुमान,
नज़र मो पे रखना तू………

तेरी पादुका पे मन मोरा अटका,
मुझे तो लग गया तेरा चसका,
तेरे चरणों में अंतर्ध्यान ओ..

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

मेरे पवनपुत्र हनुमान करूं मैं तेरा हर पल ध्यान – वीडियो

यह भी पढ़ें