बाबा मैं कर्मो वाला

बाबा मैं भागो वाला बाबा मैं कर्मो वाला,
तेरे दर का मिला सहारा बाबा मैं कर्मो वाला,
बाबा मैं भागों वाला………….

जबसे मिला तू मुझको बाबा सब दुःख मेरे दूर हुए,
ऐसी कृपा कर दी तूने हम सब नूरो नूर हुए,
किस्मत का खुल गया ताला बाबा मैं कर्मो वाला,
बाबा मैं भागों वाला………….

सालासर में बैठ के बाबा सबको दर्शन देता तू,
सबके दुःख तू दूर करे बदले में कुछ ना लेता तू,
भक्तों का तू रखवाला बाबा मैं कर्मो वाला,
बाबा मैं भागों वाला………….

संकट मोचन नाम है तेरा संकट सबके हर लेता,
सच्चे दिल से जो भी ध्याये मन चाहा इसे वर देता,
तू है अंजनी का लाला बाबा मैं कर्मो वाला,
बाबा मैं भागों वाला………….

के टी धालीवाल भी बाबा तेरे दर पे आता है,
तेरी कृपा से बाबा वो तेरे ही गुण गाता है,
पिया तेरे नाम का प्याला बाबा मैं कर्मो वाला,
बाबा मैं भागों वाला………….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह