मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक शुक्ल पंचमी

भक्तिरस – BhaktiRas

रामभक्तों को मिल गया ख़ज़ाना अवध में राम आये हैं

Avadh Mein Ram Aaye Hain – Lyrics in Hindi

भजन अपडेट:
पाठ

रामभक्तों को मिल गया ख़ज़ाना अवध में राम आये हैं भजन के लिरिक्स

श्री राम भजन

रामभक्तों को मिल गया ख़ज़ाना
मैं तो झूम झूम गाऊँ ये तराना
अवध में राम आये है -२

१- राम जी तो आए संग चारों भैया आए है
राम,लक्ष्मण,भरत और शत्रुघ्न
राम जी तो आए संग चारों भैया आए हैं
चारों भैया से दरबार सजे हैं मेरे दिल में फ़ूल खिले हैं
अवध में राम आये हैं

२- राम जी तो आए संग सीता माँ को लाये हैं
सियाराम जी की जोड़ी सजें हैं
मेरे दिल में फ़ूल खिले हैं
अवध में राम आये हैं

३- हनुमत के संग मेरे राम जी आए हैं
प्रेम से कोमल ने भाव ये गाये है
भक्त भगवन की जोड़ी सजे हैं
मेरे दिल में फूल खिले हैं
अवध में राम आये हैं

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें