आओ दिल ने तुमको पुकारा,
हर पल तुम्हारी याद आती रहे राघव, आती रहे,
तेरी छवि मन को लुभाती रहे,
हर पल तुम्हारी याद आती रहे…..

फूलों और कलियों में तेरी हंसी हो,
बुलबुल के गीतों में तेरी खुशी हो,
वाणी तेरे गुण गाती रहे,
हर पल तुम्हारी याद आती रहे…..

कुछ भी नहीं था सिवा तेरे प्यारे,
जो कुछ भी था सब तेरे हवाले,
नैनो में तेरी छबि समाती रहे,
हर पल तुम्हारी याद आती रहे…..

प्रभु हम भक्तों की चाह यही है,
श्रीराम मिलन की आस जगी है,
( प्रेम में कुछ इस तरह मगरुर हो जाऊंगा मैं,
श्याम तुम बनना समा ताफुर हो जाऊंगा मैं,
मै जो गर चाहूं तो चाहूं तुम न मुझको चाहना,
और तुम जो गर चाहे तो फिर मशहूर हो जाऊंगा मैं।। )
प्रभु हम भक्तो की चाह यही है,
श्रीराम मिलन की आस जगी है,
जीभा ये नाम गुनगुनाती रहे,
हर पल तुम्हारी याद आती रहे राघव आती रहे,
तेरी छबि मन को लुभाती रहे…..

Author: डॉ सजन सोलंकी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह