उमरिया बीत गई सारी ना लियो राम को नाम,
जवानी बीत गई सारी ना लियो राम को नाम….

जब बंदे तेरा जन्म हुआ था,
सारा कुनबा खुश हुआ था,
किलकारी अंगना में गूंजी देख बजन लगी ताली,
ना लिया राम का नाम, उमरिया बीत गई सारी…..

जब बंदे तोहै आई रे जवानी,
तू तो करता रे मनमानी,
धन दौलत तूने बहुत कमाई,
और दान नहीं कर जानी रे,
ना लिया राम का नाम, उमरिया बीत गई सारी…..

जब बंदे तोहै आयो रे बुढ़ापा,
नाती बेटा साथ ना देता,
खोखा खोखा करे रे डोकरा,
दे रहे हो रे गोरी रे,
ना लिया राम का नाम, उमरिया बीत गई सारी…..

कहत कबीर सुनो भाई साधु,
राम का नाम भूल नहीं जाना,
मुट्ठी बांध के आया रे जग में,
हाथ पसारे जाना रे,
ना लिया राम का नाम, उमरिया बीत गई सारी…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी

संग्रह