दुनिया में तेरा है बड़ा नाम

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम
आज मुझे भी तुझसे पड़ गया काम

मेरी बिनती सुने तो जानूं
मेरी बिनती सुने तो जानूं
मानूं तुझे मैं राम
राम नहीं तो कर दूंगा
सारे जग में तुझे बदनाम

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम
आज मुझे भी तुझसे पड़ गया काम

मैं नहीं कहता, कहते हैं सारे
मैं नहीं कहता, कहते हैं सारे
तूने बनाये चाँद सितारे

तू दुःख दूर करे तो मेरे
मेरी बिगड़ी बनाये तो तेरे
गुण गाऊं सुबह-ओ-शाम
राम नहीं तो कर दूंगा
सारे जग में तुझे बदनाम

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम
आज मुझे भी तुझसे पड़ गया काम

साथी जगत में बस इक अपना
साथी जगत में बस इक अपना
इस जीवन का आखिरी सपना

वो भी तोड़ के दाता ना ले
यूँ मुंह मोड़ के दाता ना ले
सर पे तू ये इल्जाम
राम नहीं तो कर दूंगा
सारे जग में तुझे बदनाम

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम
आज मुझे भी तुझसे पड़ गया काम

मजबूरी तेरे दर पे ले आयी
मजबूरी तेरे दर पे ले आयी
आशा की मैंने ज्योत जगाई

ओह मन की बुझती ज्योत जगा दे
मेरी टूटी आस बांध दे
आया मैं तेरे धाम
राम नहीं तो कर दूंगा
सारे जग में तुझे बदनाम

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम
आज मुझे भी तुझसे पड़ गया काम

मेरी बिनती सुने तो जानूं
मेरी बिनती सुने तो जानूं
हो राम, हो राम

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह