मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक शुक्ल पंचमी

भक्तिरस – BhaktiRas

राम मेरे आ जाना

Ram Mere Aa Jana – Lyrics in Hindi

भजन अपडेट:
पाठ

राम मेरे आ जाना भजन के लिरिक्स

फूलों से सजाया दरबार राम मेरे आ जाना।
आ जाना श्रीराम प्रभु जी मेरे आ जाना॥

  1. घर के अंदर भवन बनाया 2
    आओ विराजो महाराज राम मेरे आ जाना,
    फूलों से सजाया….
  2. हाथ में लोटा गंगाजल पानी 2
    चरण घुलाओ महाराज राम मेरे आ जाना,
    फूलों से सजाया….
  3. चुन चुन बगिया से फूल मैं लाई 2
    सुंदर बनाया मैंने हार राम मेरे आ जाना,
    फूलों से सजाया….
  4. हाथ कटोरी केशर थाली 2
    तिलक लगाऊं महाराज राम मेरे आ जाना,
    फूलों से सजाया….
  5. मैंने जलाई दिया संग बाती 2
    आरती उतारू महाराज राम मेरे आ जाना,
    फूलों से सजाया….
  6. बिन चुन के मैं बेर हूँ लाई 2
    भोग लगाओ महाराज राम मेरे आ जाना,
    आ जाना श्रीराम प्रभु जी मेरे आ जाना,
    फूलों से सजाया…. ।

फूलों से सजाया दरबार राम मेरे आ जाना
आ जाना श्री राम प्रभु जी मेरे आ जाना

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें