शांतिनाथ भगवान की आरती

शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे।

आरती उतारेंगे हम आरती उतारेंगे आरती उतारेंगे

हम आरती उतारेंगे शांतिाथ भगवान…

हस्तिनापुर में जनम लिये हे प्रभु देव करे जयकारा हो ।

जन्म महोत्सव करें कल्याणक, नाचे झूमे गाये हो ॥

ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे।

शांतिनाथ भगवान…

धन्य है माता ऐरा देवी तुम्हें जो गोद उठाईं है ।

विश्वसेन के कुलदीपक ने ज्ञान की ज्योति जगाई है ।

ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे ।

शांतिनाथ भगवान…

पंचम चक्रवर्ती पद पाये, जग सुख बढा अपार था ।

द्वादस कामदेव अति सुन्दर जग में बढा ही नाम था ।

ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे ।

शांतिनाथ भगवान…

शांति नाथ प्रभु शांति प्रदाता शुचिता सुख अपार दो ।

जनम-मरण दुःख मेटो प्रभुजी लेना शरण में आप हो ।

ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे ।

शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी

संग्रह