मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक शुक्ल चतुर्थी

भक्तिरस – BhaktiRas

सीता माता की आरती

Sita Mata Ki Aarti – Lyrics in Hindi

आरती अपडेट:
पाठ

सीता माता की आरती का पाठ

आरती श्री जनक दुलारी की ।
सीता जी रघुवर प्यारी की ।।

जगत जननी जग की विस्तारिणी,
नित्य सत्य साकेत विहारिणी,
परम दयामयी दिनोधारिणी,
सीता मैया भक्तन हितकारी की।।
सीता जी…।।

सती श्रोमणि पति हित कारिणी,
पति सेवा वित्त वन वन चारिणी,
पति हित पति वियोग स्वीकारिणी,
त्याग धर्म मूर्ति धरी की।।
सीता जी…।।

विमल कीर्ति सब लोकन छाई,
नाम लेत पवन मति आई,
सुमीरात काटत कष्ट दुख दाई,
शरणागत जन भय हरी की ।।
सीता जी…।।

स्रोत / लेखक: संजीवनी भिलन्दे

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें