श्री नवग्रह आरती

आरती श्री नवग्रहों की कीजै. बाध,
कष्ट,रोग,हर लीजै ।

सूर्य तेज़ व्यापे जीवन भर.
जाकी कृपा कबहु नहिं छीजै।

॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै.. ॥

रुप चंद्र शीतलता लायें.
शांति स्नेह सरस रसु भीजै।

॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै.. ॥

मंगल हरे अमंगल सारा.
सौम्य सुधा रस अमृत पीजै ।

॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै.. ॥

बुद्ध सदा वैभव यश लीये.
सुख सम्पति लक्ष्मी पसीजै।

॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै.. ॥

विद्या बुद्धि ज्ञान गुरु से ले लो
. प्रगति सदा मानव पै रीझे।

॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै.. ॥

शुक्र तर्क विज्ञान बढावै.
देश धर्म सेवा यश लीजे ।

॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै.. ॥

न्यायधीश शनि अति ज्यारे.
जप तप श्रद्धा शनि को दीजै ।

॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै.. ॥

राहु मन का भरम हरावे.
साथ न कबहु कुकर्म न दीजै ।

॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै.. ॥

स्वास्थ्य उत्तम केतु राखै.
पराधीनता मनहित खीजै ।

॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै.. ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी

संग्रह