बप्पा को लेने जाना है

रिमझिम रिमझिम मेघा बरसे,
हो गई सुबह से शाम,
ओ बप्पा कैसे चलेगा काम,
ओ बप्पा कैसे चलेगा काम,
हमने मन में ठाना है,
बप्पा को लेने जाना है॥

आज के दिन लाने का वादा,
किया था पापा तुमने,
पर तैयार होंगे देवा,
रिद्धि सिद्धि के संग में,
जाने भी दो रोको ना पापा,
लेके प्रभु का नाम ,
हमने मन में ठाना है,
बप्पा को लेने जाना है॥

रिंकी बंटी सोनू मोनू,
सब जायेंगे संग में,
नंदू भैया लाया है गाडी,
लेकर खड़े हैं सड़क में,
भैया भाभी अंकल आंटी,
मिलकर चलें तमाम,
हमने मन में ठाना है,
बप्पा को लेने जाना है॥

तेरी जिद भक्ति में डूबी,
तेरे नेक इरादे,
बोलो रघुवीर से जल्दी,
अपनी कार निकाले,
मैं भी चलूँगा लेकर छुट्टी,
छोड़ के सारे काम,
हमने मन में ठाना है,
बप्पा को लेने जाना है,
रिमझिम रिमझिम मेघा बरसे,
हो गई सुबह से शाम,
ओ बप्पा कैसे चलेगा काम,
ओ बप्पा कैसे चलेगा काम,
हमने मन में ठाना है,
बप्पा को लेने जाना है……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह