फरियाद मेरी सुनके हनुमान चले आना

फ़रियाद मेरी सुनके हनुमान चले आना,
मैं ध्यान धरु तेरा बिगड़ी को तुम बनानां,
राम राम बोलो जय सियाराम,
राम राम बोलो जय सियाराम……..

तुमको समझ के अपनी फ़रियाद सुनाता हूँ,
मैं सुबह शाम मन में तेरा ध्यान लगाता हूँ,
क्या भूल गए मुझको मेरे राम हनुमान,
लेता हूँ नाम तेरा चले आओ हनुमान,
चले आओ हनुमान, चले आओ हनुमान,
राम राम बोलो जय सियाराम,
राम राम बोलो जय सियाराम…….

तुझ बिन न कोई मेरा हनुमान सहारा,
इस जीवन को मैंने तुझ पर ही है वारा,
क्या यूँ ही तड़पना है हनुमान तू बता,
क्या मेरी इस खता की सजा तो है तू बता,
सजा तो है तू बता, सजा तो है तू बता,
राम राम बोलो जय सियाराम,
राम राम बोलो जय सियाराम…….

आँखों में भरे आंसू तुम तरस तो खाओ,
क्या दोष हुआ मुझसे मुझको तो बताओ,
अब मेहर करो सुनकर बाबा मेरे हनुमान,
बिगड़ी तुम्ही बनाना मेरे राम हनुमान,
मेरे राम हनुमान, मेरे राम हनुमान,
राम राम बोलो जय सियाराम,
राम राम बोलो जय सियाराम…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह