देवा देवा तेरे चरणों की पाऊं सेवा

देवा देवा तेरे चरणों की पाऊं सेवा,
तेरे द्वारे भक्ति का पाऊं मेवा,
तुम स्वामी मेरे मैं हूं सेवक तेरा,
नित चरणो में ध्यान रहे मेरा,
देवा देवा तेरे चरणों की पाऊं सेवा…..

ह्रदय आसन पे तुम आओ प्रभु,
रिद्धि सिद्धि को संग लाओ प्रभु,
माता गौरा पिता भोले नाथ भी हो,
भ्राता कार्तिय सूत शुभ लाभ भी हो,
देवा देवा तेरे चरणों की पाऊं सेवा…..

एकदंत तुम्ही एक पूरण हो ब्रह्म,
दूजा ब्रह्म नहीं ये हटा दो भरम,
मेरी सांसों में तेरा ही वास रहे,
हे विनायक सजन तेरा दास कहे,
देवा देवा तेरे चरणों की पाऊं सेवा,
तेरे द्वारे भक्ति का पाऊं मेवा…..

Author: डॉ सजन सोलंकी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम

संग्रह